Meta Pixel

ट्रांसपोर्ट नगर के व्यावसायिक परिसर के रिक्त भूखण्डों की नीलामी जारी

Spread the love

दुर्ग, 13 मई 2026/ शासन द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के अंतर्गत हथखोज क्षेत्र में भव्य ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में निगम द्वारा उक्त ट्रांसपोर्ट नगर अंतर्गत व्यावसायिक परिसर के रिक्त भूखण्डों की आम नीलामी 11 मई 2026 से की जा रही है। उक्त क्रम 14 एवं 15 मई को भी जारी रहेगी। निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत ने बताया कि 11 मई 2026 की आम नीलामी में कुल 30 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 12,71,300/- रुपये के निर्धारित ऑफसेट प्राइस (सरकारी दर) के विरुद्ध 15 भूखंडों की नीलामी की गई, जिसमें न्यूनतम 25 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 38,50,000/- रुपये तक की बोलियां प्राप्त हुईं। यह राशि सरकारी दर से लगभग दोगुनी है। इसी क्रम में 13 मई 2026 को भी 09 भूखंडों की नीलामी कार्यवाही संपन्न हुई। 13 मई को प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा और भी अधिक रही, जहाँ 3,81,390/- रुपये की सरकारी बोली राशि के विरुद्ध न्यूनतम 10,50,000/- रुपये से लेकर अधिकतम 19,00,000/- रुपये तक की दरें प्राप्त हुईं। इस प्रकार 24 भूखंडों की नीलामी से कुल 5750000 रुपये तक की दरें प्राप्त हुईं है। यह प्रशासन के लिए बड़ी सफलता है क्योंकि प्राप्त दरें सरकारी मूल्य से तीन गुना से भी अधिक हैं। निगम प्रशासन ने सूचित किया है कि शेष बचे हुए भूखंडों की आम नीलामी 14 और 15 मई 2026 को निगम सभागार कक्ष में दोपहर 12.00 बजे से आयोजित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *