Meta Pixel

बेलौदी में उल्टी-दस्त की शिकायत पर जांच में पहुंची स्वास्थ्य अमला

Spread the love

दुर्ग, 13 मई 2026/ पाटन विकासखण्ड के ग्राम बेलौदी में उल्टी-दस्त के मरीज प्राप्त होने की सूचना मिलने पर डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के निर्देश में डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वलेंस अधिकारी दुर्ग, डॉ. भुनेश्वर कठौतिया, खंड चिकित्सा अधिकारी, पाटन श्रीमती रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, दुर्ग, डॉ उमेश मिर्जा, श्री उत्तम मधुकर सुपरवाईजर एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में 13 मई 2026 को कुल 180 घरों का सर्वे किया गया जहाँ उल्टी-दस्त के 07 नये मरीज मिले हैं, विगत 11 मई से आज दिनांक तक कुल 56 मरीज मिले जिनमें से 11 मरीजों का ईलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 4 मरीज सी.एच.सी पाटन, 02 मरीज जिला अस्पताल, 03 मरीज सेलूद हॉस्पिटल 01 मरीज आस्था हॉस्पिटल व 01 मरीज महिमा हॉस्पिटल में भर्ती हैं व अन्य सभी मरीज घर पर चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं। संक्रमित क्षेत्र में उल्टी-दस्त से किसी भी मरीज की मृत्यु नही हुई है। सकिय सर्वेलेंस का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। ग्रामीणजन पानी उबाल कर पिये, सड़े-गले सब्जी न खाये, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें और अपने व परिवार का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *