Meta Pixel

रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान सिस्टम 15 दिनों से पड़ा ठप, नागरिकों के नामांतरण जैसे जरूरी काम अटके

रायपुर : रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान पोर्टल पिछले 15 दिनों से ठप पड़ा हुआ है,…

राजनाथ सिंह का गुजरात दौरा: भुज एयरबेस और सीमा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा

राजनाथ सिंह गुजरात दौरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान वे भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। यह दौरा उनके श्रीनगर यात्रा के एक दिन बाद हो रहा है, जहां उन्होंने भारतीय सैनिकों से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, यह दो दिवसीय यात्रा होगी, जिसमें रक्षा मंत्री गुजरात की 508 किलोमीटर लंबी पाकिस्तान सीमा पर सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों का जायज़ा लेंगे। यह वही क्षेत्र है जिसे हाल ही में पाकिस्तान ने ड्रोन हमले से निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय सुरक्षा बलों ने इस खतरे को कुशलता से नाकाम कर दिया। इससे पहले श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे गैरजिम्मेदार देश के पास परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से पाकिस्तान के परमाणु भंडार की निगरानी की मांग की। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान किस तरह भारत को गैरजिम्मेदाराना तरीके से धमकाता है। क्या ऐसे देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित रह सकते हैं?” साथ ही उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनके धर्म के आधार पर मारा, लेकिन भारतीय सेना ने जवाब कर्मों के आधार पर दिया। Recent View 181

मादा भालू का हमला, युवक का पैर काटा

खैरागढ़. बनबोड गांव में शुक्रवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर मादा भालू ने अचानक हमला…

तेलीबांधा चौक में ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी ठोकर

रायपुर। तेलीबांधा चौक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को…

कई स्कूलों में 60% से ज्यादा छात्र फेल, रायपुर जिले का हाल सबसे खराब, अब शिक्षकों पर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे सामने आने के बाद राज्य सरकार…

बलौदाबाजार: फैक्ट्री हादसे में मजदूर की मौत, लापरवाही पर मजदूरों का फूटा गुस्सा

बलौदाबाजार। तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम छैछानपैरी स्थित आरटेक इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में मंगलवार को…

आरक्षक ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर की फायरिंग, मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर…

राजस्व निरीक्षक पर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने और भ्रष्टाचार का आरोप, समाधान शिविर में हुई शिकायत

जशपुर। जिले के पत्थलगांव विकासखंड के केराकछार में पदस्थ राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर पर ग्रामीणों ने…

ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर, पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, प्रशासन रोकने में नाकाम

खैरागढ़। बाल श्रम कराना एक अपराध है लेकिन जिला मुख्यालय से लगे गांवों के कई ईंट…

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शिक्षा की राह में अब नहीं कोई रुकावट, समाधान शिविर में चांदनी को मिला श्रवण यंत्र का सहारा

मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत लरकेनी की कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी रैदास, जो सुनने की…