Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब दो ही दिन रहेंगे भगत : कांग्रेस प्रभारी के दौरे का स्वरुप बदला, लेंगे कई बैठकें

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले उनका दौरा तीन दिवसीय प्रस्तावित था, लेकिन अब वे दो दिवसीय दौरे पर 27 और 28 सितंबर को रायपुर में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठकों के साथ राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इसके अलावा सुखदेव भगत प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे और कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे।

27 सितंबर को ये रहेगा कार्यक्रम
सुखदेव भगत 27 सितंबर को दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे कांग्रेस पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

28 सितंबर को बैठकों का सिलसिला
दौरे के दूसरे दिन 28 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की बैठक लेंगे।दोपहर 2 बजे कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक आयोजित होगी। सुखदेव भगत रात 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान होने वाली इन बैठकों को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *