Meta Pixel

रायपुर : गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

Spread the love

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में नवनिर्मित गौ चिकित्सालय का किया शुभारंभ

चक्रधर गौशाला ट्रस्ट की पहल से गौवंश के उपचार और देखभाल को मिलेगी बेहतर सुविधा

गौ सेवा हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर रायगढ़ में चक्रधर गौशाला ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित गौ चिकित्सालय का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने गौ चिकित्सालय के शुभारंभ पर चक्रधर गौशाला ट्रस्ट के सेवाभावी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारी सनातन परंपरा में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौवंश की सेवा, संरक्षण और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि चक्रधर गौशाला ट्रस्ट द्वारा स्थापित यह गौ चिकित्सालय गौवंश के उपचार और देखभाल की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे बीमार एवं जरूरतमंद गौवंश को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सेवा के ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही हमारी सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। गौ सेवा के प्रति समाज की सहभागिता और समर्पण भाव हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त बनाते हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी गौ सेवकों एवं ट्रस्ट के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *