Meta Pixel

गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रव : प्रशिक्षु डीएसपी पर हुआ हमला, कार में तोड़फोड़

Spread the love

अम्बिकापुर। सरगुजा में गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला किया गया। प्रशिक्षु डीएसपी दरिमा थाना प्रभारी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान साइड देने को लेकर हुए विवाद में लोगों ने प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट करने के साथ ही वाहन में तोड़फोड़ की गई। 

इस घटना एक बाद हड़कंप मच गयं सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर फिलहाल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे  वर्तमान में दरिमा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ है। डीएसपी श्री कुर्रे गुरुवार रात 10 बजे अपनी निजी कार से थाने से अंबिकापुर लौट रहे थे। इस बीच अंबिकापुर मार्ग पर कंठी और जगदीशपुर के बीच डीजे के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस निकाला जा रहा था। इसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी।

मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी पर युवकों ने किया हमला
डीएसपी ने जुलूस में शामिल लोगों से गाड़ी को साइड देने के लिए कहा। इस पर विसर्जन में शामिल कुछ युवक उनसे बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर करीब 12 युवकों ने ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे  पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी निजी कार में भी तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने कार के शीशे फोड़ दिए और वाहन को नुकसान पहुंचाया। मारपीट में डीएसपी को मामूली चोटें आई हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करनेज तोड़फोड़ के मारपीट के मामले में छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने जगदीशपुर नरवापारा निवासी अनिल राजवाड़े आ. बोधन राजवाड़े, उम्र 42 वर्ष, मझियान पारा निवासी धनेश्वर राजवाड़े उर्फ धन्नू आ. रामधारी राजवाड़े 22 वर्ष, रामदेव राजवाड़े उर्फ चुटुल आ. रामधारी राजवाड़े 19 वर्ष, भिठियापारा निवासी शिवशंकर राजवाड़े उर्फ शिव आ.सुखमेश्वर राजवाड़े 44 वर्ष, नरवापारा निवासी नीरज राजवाड़े आ. रामाश्रय राजवाड़े 20 वर्ष व पटेलपारा मुकेश दास पिता अर्जुन दास 18 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चल रही है कार्रवाई
सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि, मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा गया है। गणेश विसर्जन के दौरान घटना हुई। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *