Meta Pixel

मिर्ची के बाद अब खाली शराब बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी! 3.41 करोड़ का माल जब्त, UP जा रही थी खेप

Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को खाली शराब की बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था।

लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर जांच के दौरान पुलिस ने मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली। ऊपर खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी थीं। जब पुलिस ने इनके नीचे रखी बोरियों की जांच की तो टेप से लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 632.380 किलो था।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी खेप

मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी के ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.16 करोड़ रुपये, मिनी ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये और अन्य सामान समेत कुल जब्ती करीब 3.41 करोड़ रुपये की है।

दो दिन पहले मिर्ची की आड़ में पकड़ा था गांजा

खास बात यह है कि इसी लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर दो दिन पहले भी पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। उस कार्रवाई में 440.63 किलो गांजा बरामद हुआ था।

उस समय तस्करों ने ट्रक के ऊपर मिर्च से भरी बोरियां रखी थीं और उनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाए थे। उस मामले में करीब 2.20 करोड़ रुपये का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

लगातार दो कार्रवाइयों के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रूट पर नशे की तस्करी का कितना बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

597 पैकेट देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

4 अक्टूबर की सुबह एंटी नारकोटिक्स टीम और तपकरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम लावाकेरा बैरियर पर ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मिनी ट्रक UP-47-AT-9839 को संदेह के आधार पर रोका गया। ऊपर खाली बोतलों से भरी बोरियां देखकर पहले सब कुछ सामान्य नजर आया, लेकिन नीचे रखी बोरियों की तलाशी ने पूरे खेल का खुलासा कर दिया।

टेप से लिपटे पैकेटों को खोलने पर गांजा बरामद हुआ। ड्राइवर से जब संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।

अब पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस ने NDPS Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि गांजा ओडिशा में कहां से खरीदा गया और उत्तर प्रदेश में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सरगुजा रेंज IG दीपक कुमार झा के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

लावाकेरा बैरियर पर लगातार सामने आ रही गांजा तस्करी की घटनाओं ने यह जरूर दिखा दिया है कि तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की लगातार कार्रवाई से इन नेटवर्क पर शिकंजा कसता जा रहा है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी को ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी को ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को तलाशी के दौरान 20 बोरियों से टेप से लिपटे 597 पैकेट मिले।

पुलिस को तलाशी के दौरान 20 बोरियों से टेप से लिपटे 597 पैकेट मिले।

गांजा खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था, जिसे जब्त कर लिया गया है।

गांजा खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *