Meta Pixel

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय समेत BJP के दिग्गज होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे इंडोर स्टेडियम से होगी और इसका समापन सुभाष स्टेडियम में किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के भी शामिल होने की तैयारी है।

14 अगस्त तक 3 हजार से ज्यादा जगहों पर आयोजन

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर देशभर में 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में 14 अगस्त तक 3 हजार से अधिक स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश के 476 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालने की योजना बनाई है। हर मंडल में एक प्रमुख स्थान के अलावा पांच अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे।

CM और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

रायपुर की यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के अलावा राजधानी में मौजूद मंत्री शामिल होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम के पार्षद भी यात्रा में शामिल होंगे।

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, रायपुर शहर और ग्रामीण संगठन के नेता तथा कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

PM मोदी ने की अभियान में भाग लेने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के गौरव का प्रतीक है और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *