खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। परिजनों को बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के दौरान बच्ची के साथ यौन अपराध होने की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने खुर्सीपार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अक्टूबर को 45 वर्षीय आरोपी दिलावर को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
आरोपी के मकान में ही परिवार के साथ रहती थी बच्ची जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में ही रहती थी। आरोप है कि आरोपी की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। परिजनों के अनुसार आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।
बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को आरोपी को मौका मिला और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ। उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ परिजनों की शिकायत के आधार पर खुर्सीपार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया। पुलिस घटना के संबंध में बच्ची और परिजनों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।