Bollywood Diwali Party 2026: मायानगरी मुंबई में दिवाली का जश्न बॉलीवुड सितारों के बीच पूरे शबाब पर है। बुधवार को आयोजित कई दिवाली पार्टियों में फिल्म और टीवी जगत की हस्तियों ने शिरकत की। फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी से लेकर ‘दृश्यम 3’ की सफलता के जश्न और एक्टर समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी तक, हर जगह सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इन आयोजनों में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया के लुक की रही।
माइकल कॉर्स की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों की चमक
मुंबई में आयोजित माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी, मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी, मौनी रॉय, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल समेत कई सितारे पहुंचे।
पार्टी में सभी कलाकार अपने अलग-अलग फैशन और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। किसी ने ट्रेडिशनल आउटफिट चुना तो किसी ने मॉडर्न लुक से सबका ध्यान खींचा।
इस पार्टी में शालिनी पांडे, विजय वर्मा, सोनम बाजवा, अंशुला कपूर, अली फजल और ऋचा चड्ढा भी शामिल हुए।
अक्षय कुमार के बेटे आरव के लुक की खूब हुई चर्चा
पार्टी का सबसे चर्चित चेहरा अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया रहे। आरव सुनहरी कढ़ाई वाले ऑफ व्हाइट कुर्ते में बेहद आकर्षक नजर आए। उनके लुक को देखकर कई पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना पिता अक्षय कुमार से की। लोगों का कहना था कि आरव अपने पिता की तरह दिखाई देते हैं।
बता दें कि आरव फिलहाल लंदन में फैशन डिजाइन और आर्ट की पढ़ाई कर रहे हैं।
अजय देवगन बेटे युग के साथ पहुंचे दिवाली सेलिब्रेशन में
‘दृश्यम 3’ की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली पार्टी में भी बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए। अभिनेता अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ पार्टी में पहुंचे और कैमरे के सामने पोज दिए।
इस दौरान श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी मौजूद रहे। कलाकारों ने फिल्म की सफलता के साथ दिवाली का जश्न मनाया।
बता दें कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 379.20 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में टीवी सितारों का जमावड़ा
बॉलीवुड पार्टियों के साथ टीवी और डिजिटल एंटरटेनमेंट जगत में भी दिवाली की धूम रही। अभिनेता समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में कई चर्चित कलाकार शामिल हुए।
इस पार्टी में अभिषेक बजाज, एल्विश यादव और अंकिता लोखंडे समेत मनोरंजन जगत की कई हस्तियां नजर आईं। सभी सितारों ने अपने शानदार अंदाज में दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर महफिल में रंग जमा दिया।

हुमा कुरैशी पार्टी में पहुंचीं।

सिद्धांत चतुर्वेदी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

मृणाल ठाकुर ने अपने लुक से ध्यान खींचा।

शालिनी पांडे भी पार्टी में पहुंचीं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साथ में पोज दिए।

विजय वर्मा स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

मौनी रॉय ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

सोनम बाजवा भी पार्टी में पहुंचीं।

अंशुला कपूर ने भी पार्टी में शिरकत की।

अली फजल और ऋचा चड्ढा भी पहुंचे।

पार्टी में आरव ने सुनहरी कढ़ाई वाला ऑफ व्हाइट कुर्ता पहना था।

अजय देवगन बेटे युग देवगन के साथ पोज देते हुए।

जयदीप अहलावत पार्टी में सिंपल लुक में दिखे।

श्रिया सरन पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं।

समर्थ जुरेल ‘उडारियां’, ‘मैत्री’, ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘बिग बॉस 17’ जैसे कई शोज में नजर आ चुके हैं।

पार्टी में अभिषेक बजाज कुर्ते में पहुंचे।

अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ पार्टी में पहुंचीं।