Meta Pixel

12 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक : दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 22 साल के आरोपी को किया गिरफ्तार 

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में 12 वर्ष 4 माह की नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को नाबालिग के परिजनों ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और बच्ची की तलाश के लिए टीम गठित की।

सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग और संदिग्ध युवक के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी बीच मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राकेश जांगड़े (22), निवासी डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नाबालिग ने आरोपी पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की पूछताछ की।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को आवश्यक प्रक्रिया के बाद सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *