Meta Pixel

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP का दबदबा: यश डबास समेत तीन उम्मीदवार जीते; निर्दलीय दीपांशु बने VP

Spread the love

 दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नॉर्थ कैंपस में 20 राउंड की मतगणना के बाद ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है।

ABVP के यश डबास ने प्रेसिडेंट, रिया छावड़ी ने सेक्रेटरी और लक्ष्य राज सिंह ने जॉइंट सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल की। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने वाइस-प्रेसिडेंट पद अपने नाम किया।

DUSU Election Result 2026: पूरी विनर लिस्ट

  • प्रेसिडेंट: यश डबास – ABVP
  • वाइस-प्रेसिडेंट: दीपांशु शोकीन – निर्दलीय
  • सेक्रेटरी: रिया छावड़ी – ABVP
  • जॉइंट सेक्रेटरी: लक्ष्य राज सिंह – ABVP

इस तरह ABVP ने DUSU के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि वाइस-प्रेसिडेंट पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन के खाते में गया।

DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 40.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतगणना 19 सितंबर को सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल में शुरू हुई।

काउंटिंग के दौरान नॉर्थ कैंपस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस और पैरामिलिट्री की तैनाती के साथ प्रमुख सड़कों पर आवाजाही को लेकर प्रतिबंध लगाए गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार नतीजे घोषित होने के बाद विजय जुलूस, ढोल-नगाड़े और जश्न से जुड़ी गतिविधियों पर रोक रही।

DUSU के पूर्व अध्यक्ष जो आगे चलकर राजनीति में बड़े नाम बने
DUSU की छात्र राजनीति से कई नेता आगे चलकर मुख्यधारा की राजनीति में पहुंचे हैं।

  1. अरुण जेटली – 1974 में DUSU अध्यक्ष रहे और बाद में केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री बने।
  2. विजय गोयल – 1977 में DUSU अध्यक्ष रहे और बाद में केंद्र में मंत्री रहे।
  3. अजय माकन – 1985 में DUSU अध्यक्ष रहे और बाद में केंद्र सरकार में मंत्री बने।
  4. अलका लांबा – 1995 में DUSU अध्यक्ष रहीं और बाद में दिल्ली विधानसभा की सदस्य तथा कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *