Meta Pixel

कांकेर बाईपास पर हादसा : कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-30 पर किया चक्काजाम

Spread the love

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर बाईपास मार्ग पर देर रात एक कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई।

बाईपास पर लगातार हादसों से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों का कहना है कि, बाईपास मार्ग पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। चक्काजाम की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसों पर लगाम लगाने ओवरब्रिज की मांग
ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि, इस मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके। फिलहाल, मौके पर प्रशासन की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *