Meta Pixel

दशहरा देखकर लौट रहे ग्रामीणों के साथ हादसा : ट्रैक्टर पलटने से 12 ग्रामीण घायल, 4 गंभीर, मची चीख-पुकार

Spread the love

 बेमेतरा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के साल्हेघोरी गांव के पास दशहरा महोत्सव देखकर घर लौट रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ट्रैक्टर में 40 से अधिक ग्रामीण थे सवार
जानकारी के अनुसार, दशहरा महोत्सव देखने के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान साल्हेघोरी के पास ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ट्रैक्टर में 40 से अधिक लोग सवार थे।

गंभीर घायलों का नवागढ़ में चल रहा इलाज
हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जाया गया। यहां करीब 12 घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *