रायपुर के संतोषी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के पिता का परिचित सुलेमान कुरैशी घर में घुसा और पहले उसे चिप्स दिए। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
बच्ची ने विरोध करते हुए खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
चिप्स देने के बाद जबरदस्ती का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची के घर पहुंचा था। उसने पहले बच्ची को चिप्स दिए और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची के विरोध करने पर वह आरोपी से छूटकर भाग गई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
परिजनों की शिकायत के बाद टिकरापारा पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।