Meta Pixel

Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट की खबरों पर बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, बताया ‘रिटायर’ कहने का असली मतलब

Spread the love

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट को लेकर सामने आई खबरों ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को हैरान कर दिया था। हालांकि, अब खुद बिग बी ने इन अटकलों पर सफाई देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह अभिनय या टेलीविजन से संन्यास लेने की तैयारी नहीं कर रहे हैं। उनके ब्लॉग में लिखे ‘रिटायर’ शब्द का मतलब कुछ और था।

अमिताभ बच्चन ने अपने ताजा ब्लॉग में मजाकिया अंदाज में बताया कि अंग्रेजी में ‘रिटायर’ शब्द का एक अर्थ सोने के लिए जाना भी होता है। उन्होंने साफ किया कि उनका इशारा काम छोड़ने की ओर नहीं, बल्कि देर रात सोने जाने की तरफ था।

‘मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं’

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं। अंग्रेजी में इसका मतलब होता है कि मैं अब सोने जा रहा हूं। और वहां मान्यवर, आपको आने का निमंत्रण नहीं है।”

बिग बी की इस सफाई के बाद उन खबरों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह फिल्मों और टीवी शो से दूरी बनाने वाले हैं। अभिनेता ने स्पष्ट कर दिया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में समझा गया।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में देर रात के संदर्भ में लिखा था कि काफी देर हो चुकी है और अब उन्हें ‘रिटायर’ होना है। इस लाइन को कई मीडिया रिपोर्ट्स में अभिनय और टीवी की दुनिया से संन्यास लेने की इच्छा के तौर पर पेश किया गया।

अब अमिताभ बच्चन ने इसी रिपोर्ट की एक कटिंग साझा करते हुए अपने अंदाज में पूरे मामले को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि उनका लिखा हुआ वाक्य ‘इट्स लेट, टाइम टू रिटायर’ देर रात सोने के लिए जाने के संदर्भ में था, न कि काम छोड़ने के लिए।

साल 2000 से KBC का चेहरा हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ यानी KBC से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने साल 2000 में शो के पहले सीजन से इसकी मेजबानी शुरू की थी। हालांकि, तीसरे सीजन में उनकी जगह शाहरुख खान ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली थी।

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर KBC में वापसी की और तब से वह इस शो के सबसे पसंदीदा होस्ट बने हुए हैं। उनकी दमदार आवाज, खास अंदाज और प्रतियोगियों से बातचीत करने की शैली आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

अमिताभ बच्चन की ताजा सफाई से साफ है कि फिलहाल उनके रिटायरमेंट की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बिग बी अभी भी अपने काम और दर्शकों के मनोरंजन के लिए सक्रिय हैं।

Amitabh Bachchan Blog post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *