Meta Pixel

इस्लाम धर्म कबूलते ही हार्ट अटैक, 29 साल की महिला के साथ ऐसा क्या हुआ? जनाजे में उमड़ा सैलाब…

Spread the love

रमजान के दौरान दुबई में एक ऐसी घटना घटी जिसने हजारों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

यहां 29 साल की एक महिला ने जैसे ही इस्लाम धर्म कबूल किया, उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। महिला यूक्रेन से तीन साल पहले नौकरी की तलाश में दुबई आई थी।

महिला को जानने वाले बताते हैं कि पिछले कुछ महीनों से महिला इस्लाम धर्म कबूलना चाहती थी। इस रमजान उसने रोजे रखने भी शुरू किए थे।

महिला के जनाजे में सैकड़ों का हुजूम उमड़ा। यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

खलीज टाइम्स डॉट कॉम में छपि खबर के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 29 साल की डारिया कोत्सोरेंको की रमजान के दौरान रोजा रखते हुए इस्लाम धर्म अपनाने की घोषणा के तुरंत बाद मौत हो गई।

डॉक्टरों ने जब शव का परीक्षण किया तो पाया कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। 

महिला कौन थी?
डारिया के बारे में बताया जा रहा है कि वह ईसाई थी जो नौकरी की तलाश में तीन साल पहले यूक्रेन से दुबई पहुंची थी। सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर महिला के दस्तावेज सार्वजनिक किए गए, जिसने पता लगता है कि महिला ने 25 मार्च को इस्लाम धर्म कबूल किया था और इस्लाम धर्म अपनाने के बाद वसीयतनामा शाहदाह लेते वक्त अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 

28 मार्च को JANAJA_UAE के एक्स अकाउंट पर डारिया की मौत की पुष्टि की गई।

जिसमें बताया गया, “29 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक डारिया कोत्सारेंको की रमजान में रोजे के दौरान इस्लाम धर्म कबूलने के बाद मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार 29 मार्च को शुक्रवार की नमाज के बाद दुबई के अल कुसैस कब्रिस्तान मस्जिद में किया गया।”

सोशल मीडिया पर चर्चा
डारिया की मौत की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। सैकड़ों अमीराती और प्रवासियों ने महिला के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और शांति की दुआ मांगी। Janaza_uae ने एक्स पर महिला के जनाजे की तस्वीरें साझा कीं।

लिखा, “युवा यूक्रेनी महिला डारिया कोत्सारेंको के अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। उन्होंने प्रार्थना की।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *