Meta Pixel

सेंसेक्स 374 की बढ़त के साथ 77,366 पर पहुंचा:यह ऑल टाइम हाई, निफ्टी 23,579 के स्तर पर पहुंचा; HAL में 5% की तेजी

Spread the love

शेयर बाजार ने आज यानी 18 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 77,366 का स्तर छुआ। फिलहाल ये 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।वहीं निफ्टी ने भी आज 23,579 का ऑल टाइम हाई बनाया है। फिलहाल ये 50 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले निफ्टी ने शुक्रवार को भी ऑल टाइम हाई बनाया था।

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। डॉओ जोन्स 0.49% की तेजी के साथ 38,778 पर बंद हुआ। वहीं S&P भी 0.77% चढ़कर 5,473 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में खरीदारी और 8 में बिकवाली है। वहीं, निफ्टी 50 के 40 शेयरों में खरीदारी और 10 शेयरों में बिकवाली है।
  • ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। IT में 0.83% की तेजी रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.65% और मेटल 0.59% ऊपर है।

HAL के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को रक्षा मंत्रालय ने 156 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स की खरीदारी के प्रस्ताव के लिए रिक्वेस्ट की है। इस खबर के HAL के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

ले ट्रैवेन्यूज के शेयर्स की लिस्टिंग हुई
ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के शेयर्स की आज बाजार में शानदार एंट्री हुई। BSE पर इसका शेयर 42 रुपए (45.2%) के प्रीमियम के साथ 135 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर इसका शेयर 45.10 रुपए (48.5%) के प्रीमियम के साथ 138.10 रुपए पर लिस्ट हुआ।

इसके शेयर का इश्यू प्राइस 93 रुपए का था। वहीं इसका IPO कुल 98.10 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 10 जून से आज यानी 12 जून को शाम 5 बजे तक ओपन था।

लगातार 3 दिन बंद था बाजार
इससे पहले लगातार 3 दिन बाजार बंद रहा था। शनिवार और रविवार के अलावा सोमवार को बकरीद पर भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। वहीं इससे पहले शुक्रवार को 14 जून को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

कारोबार के दौरान इसने 23,490 को स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और 66 अंक की बढ़त के साथ 23,465 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 181 अंक की तेजी रही, ये 76,992 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *