Meta Pixel

भिलाई को मिली इलेक्ट्रिक लोको की बड़ी जिम्मेदारी:SECR की महाप्रबंधक ने किया पीपी यार्ड और इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण…!!

Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा शुक्रवार को रायपुर रेल मंडल अंर्तगत भिलाई स्थित पीपी यार्ड और इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने इस दौरान पीपी यार्ड भिलाई में स्थित वैगन पार्क का निरीक्षण किया।

वैगन पार्क रायपुर रेल मंडल में आने वाले नए कर्मचारी अप्रेंटिसशिप क्रू -गार्ड की ट्रेनिंग के लिए निर्मित है। इसमें वैगन के कॉम्पोनेंट, कपलिंग और अनकपलिंग की प्रक्रिया के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

नीनु इटियेरा ने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्रेकिंग सिस्टम और सेंटर बफर कपलिंग सीबीसी के मॉडल को देखा। उन्होंने एयर ब्रेक के कन्वेंशनल एयर ब्रेक सिस्टम और बीएमबीएस बोगी माउंटेन ब्रेक सिस्टम के माडल के बारे में जानकारी मांगी।

साथ ही बोगी शॉप में एयर ब्रेक सिस्टम की जानकारी ली। एयर ब्रेक सिस्टम में ब्रेक सिस्टम और एस्कॉर्ट बीएमबीएस सिस्टम में हो रहे बदलाव मोडिफिकेशन का निरीक्षण कर जानकारी ली गई।

इसके बाद वो पीपी यार्ड में व्हील शॉप का निरीक्षण करने पहुंची। वहां वैगन के व्हील और बॉक्सएन वैगन के डोर के प्रॉपर ओपनिंग क्लोजिंग को देखा। यार्ड में निरीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इलेक्ट्रिक लोको शेड में ट्रेक्शन मोटर रोउटर ग्रॉउलर टेस्ट संबंधित टेस्टों को देखा। इलेक्ट्रिक लोको में लगने वाले टोटल लोड कन्वर्टर जो ट्रेन के कोच को पावर सप्लाई करने में उपयोग होते हैं उसकी जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

पहली बार इलेक्ट्रिक लोको शेड (ई एल एस) की मिली जिम्मेदारी

भारतीय रेलवे में पहली बार इलेक्ट्रिक लोको शेड (ई एल एस) भिलाई को ट्विन लोको मिला है। ट्विन लोगों चितरंजन लोको वर्कशॉप से निर्मित है इस लोको का मेंटेनेंस भिलाई लोको शेड में होता है यह अन्य इलेक्ट्रिक लोको से लगभग दुगनी क्षमता का लोको है।

इलेक्ट्रिक लोको के संचालन में उपयोग होने वाले कूलेंट, ऑयल, रबर इक्विपमेंट, ग्रीस आदि की जांच के लिए निर्मित धातु विज्ञान शाला का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

मैन पॉवर को लेकर भी की चर्चा

भिलाई शेड द्वारा निर्मित ड्रॉप पीट के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ड्रॉप पीट में लोको के नीचे हिस्से में लगने वाले पार्ट्स चक्का मोटर ट्रांसफार्मर को बदलने का काम देखा। साथ ही वहां के अधिकारियों से पूछा कि ड्रॉप पीट का काम करने से कितना समय और मैन पावर लगता है।

उन्होंने पीपी यार्ड और इलेक्ट्रिक लोको शेड- भिलाई में महिला कर्मियों के साथ उनके तकनीकी कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जाना कि यहां महिलाएं वेल्डर टर्नर मशीनिस्ट सहित सभी तकनीकी कार्यों का काम करती हैं। उन्होंने महिलाओं को कार्यस्थल पर आने वाली परेशानियां उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।

दो महिला कक्ष की सौगात

महाप्रबंधक ने इस दौरान महिला कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक लोको शेड में महिला कक्ष की सौगात दी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया। रायपुर रेल मंडल के पी पी यार्ड और इलेक्ट्रिक लोको शेड- भिलाई अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *