Meta Pixel

दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 4.5 लाख का गांजा : 5 आरोपी गिरफ्तार, पुड़िया बनाकर बेचते थे, दो कार, बाइक और मोबाइल फोन जब्त…!!

Spread the love

दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करी के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े चार लाख रुपए कीमत का 45 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से दो कार, एक बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, साथ ही उनके बैंक अकाउंट को भी फ्रिज किया है। दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि, दुर्ग पुलिस लगातार गांजा के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है। पुलिस जांच के दौरान 5 सितंबर 2024 को ढाई बजे उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि, पिंटू कुमार साहनी ओडिशा से गांजा लाकर उसकी तस्करी कर रहा है।

पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई

पुलिस ने उस पर नजर बनाई। जिसमें पता चला कि वो हाल ही में ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप लेकर आया और उसे गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में सरोजनी के मकान में छिपाकर रखा है। मुखबिर ने यह भी बताया कि पिंटू छोटी हाइट का लड़का है। वह नीला कलर का सफेद धारी वाला लोवर और भूरा कलर का टी शर्ट पहना है। वो गांजा तस्करी के लिए निकला है। उसके साथ घर के पास जी सरोजनी भी है।

दुर्ग एसपी ने तुरंत उप निरीक्षक युवराज साहू हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा और वैशाली नगर की महिला आरक्षक ममता वासनिक, महिला आरक्षक श्रेया राजपूत वहां पहुंचे और घर में छापा मारा। छापामारी के दौरान उन्होंने पूरे मकान को सील कर दिया। जी सरोजनी और पिंटू को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

चेकिंग में बड़ी मात्रा में मिला गांजा

पुलिस की टीम ने जब जी सरोजनी के मकान की चेकिंग की तो वहां से चार काला कलर के पैकेट गांजा से भरे हुए मिले। इसमें एक पैकेट में 8 किलो 525 ग्राम दूसरे पैकेट में 9 किलो 80 ग्राम, तीसरे पैकेट में 8 किलो 530 ग्राम और चौथे पैकेट में 6 किलो 10 ग्राम गांजा भरा हुआ पाया गया।

पुलिस ने घर से पीला, काला, नीला और सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज की पुड़िया बनाकर रखे गए गांजा को भी जब्त किया है। इस तरह से पुलिस ने कुल 45 किलो 145 ग्राम गांजा जब्त किया है।

गाड़ी, बाइक और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक सीजी 07 एजे 6067 और दो कार जब्त किया है। इस गाड़ियों के सहारे अजय साहनी, अजय प्रसाद और ऐबी साहनी गांजा लेकर आते थे। इस गाड़ी में सफेदा और मार्कर पेन से पिन्तू कुमार साहनी लिखा था।

पूछताछ में उसने बताया कि वो ओडिशा से एक व्यक्ति से गांजा खरीदता है। हर ट्रिप में 6 लाख रुपए उसे देता है। इसके बाद ऐबी साहनी और अजय साहनी कार का नंबर प्लेट बदलकर गांजा को वहां से दुर्ग लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *