Meta Pixel

जांजगीर-चांपा में कार और बाइक की टक्कर : एक युवक की मौत, प्लांट से लौट रहा था, तभी हो गया हादसा…!!

Spread the love

जांजगीर-चांपा जिले के इंदिरा उद्यान के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की गंभीर चोट आने से मौत हुई है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कौशिक केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी था। शुक्रवार को वह अपने काम पर जा रहा रहा था। इस बीच पता चला कि प्लांट के सामने प्रदर्शन चल रहा है। जिस पर वो वापस घर अकलतरा आ रहा था।

इस बीच रात 10.30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार सीजी 11 बीजे 6478 चालक ने सामने से बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दुर्गेश कौशिक को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चुरी में रख दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *