Meta Pixel

सरगुजा में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव : शराब के नशे में गाली-गलौज के मामूली विवाद पर हुई वारदात, संदेही हिरासत में…!!

Spread the love

सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में अग्रसेन चौक के पास बीती रात युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के संदेही को हिरासत में लिया है। संदेही ने पुलिस को बताया कि शराब पीकर गाली-गलौज करने पर उसने मृतक के साथ मारपीट की। वह बेहोश हो गया तो उसे झाड़ियों में फेंक कर चला गया। संदेही युवक नशे का आदी बताया गया है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुराना बस स्टैंड के पास खंडहर हो चुके नेपाल लॉज के परिसर में झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव सुबह आसपास रहने वालों ने पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची एवं आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में बीती रात नेपाल लॉज परिसर के पास रहने वाले युवक कर्ण दीप सिंह से किसी का विवाद होने की सूचना मिली।

संदेही ने कहा-मारपीट कर झाड़ि़यों में फेंका संदेही कर्ण दीप सिंह ने पुलिस के सामने बयान दिया कि मृतक नशे में धुत होकर उससे गाली-गलौज कर रहा था तो उसने युवक से मारपीट की एवं उसे झाड़ियों के पास लाकर ढकेल दिया। इस दौरान वह बेहोश हो गया तो कर्णदीप सिंह चला गया। युवक ने कहा कि उसने सिर्फ मारपीट कर ढकेला था। उसने हत्या नहीं की है।

संदेही से पूछताछ, पिता को भी बुलाया थाने कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस संदेही को लेकर थाने पहुंची है। संदेही के पिता को भी थाने बुलाया गया है। संदेही कर्ण दीप सिंह भी नशे का आदी बताया गया है। सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *