Meta Pixel

सड़क हादसे में घायल कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की हालत नाजुक, सीएम और वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे”

Spread the love

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास उनकी गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में मंत्री के सिर और हाथ पर चोट आई, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

सीएम और वरिष्ठ नेताओं ने जाना हाल
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताम जी के बाएं हाथ और माथे पर चोटें हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

प्रशासन का त्वरित एक्शन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मंत्री को तत्काल रायपुर पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पहुंच गए और हादसे की जांच शुरू कर दी। बेमेतरा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

राज्य के नेता पहुंचे अस्पताल
मंत्री रामविचार नेताम को देखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज और अजय चंद्राकर सहित कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। फिलहाल डॉक्टरों की ओर से कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *