Meta Pixel

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी : 2 महीने बाद लड़की की होने वाली थी शादी, प्रेमी पहले से था शादीशुदा, टुकड़ों में मिली लाश….!!

Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सुपेला अंडर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि घर में क्रिसमस की पार्टी थी, लेकिन सुबह युवती की मौत की खबर मिली। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज और युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह निवासी भिलाई सेक्टर 9 के रूप में की गई है। लड़की की 2 महीने बाद शादी होने वाली थी।

सुपेला में मोबाइल शॉप में काम करती थी श्रेया

युवती के परिजनों ने बताया कि श्रेया फर्नांडीज सुपेला में रुद्रा मोबाइल शॉप में काम करती थी। श्रेया पिछले दो-तीन महीने से सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करना शुरू किया था। 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्कूटी से चरोदा गई थी।

गुरुवार को उनके घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन की पार्टी रखी गई थी। देर शाम जब उन लोगों ने श्रेया को फोन किया तो उसने कहा कि वो रात में घर आ जाएगी। इसके बाद जब वह नहीं आई तो उसे फोन लगाया गया, लेकिन उसका फोन बंद आया। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें श्रेया की मौत की खबर मिली।

श्रेया की पसंद के लड़के से ही शादी तय

श्रेया के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने श्रेया की शादी तय कर दी थी। दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। परिजनों ने श्रेया की पसंद के लड़के से ही शादी तय की थी। इसके बाद भी उसने ऐसा क्यों किया यह किसी को नहीं पता।

श्रेया फर्नांडिज का प्रेमी राहुल कुमार सिंह पहले से ही शादीशुदा था। राहुल शेयर मार्केट में काम करता था। दोनों के बीच कब से प्रेम संबंध था। एक साथ मौत को गले लगाने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

शुक्रवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को गुरुवार रात सुबह सूचना मिली थी सुपेला अंडर ब्रिज के पास रेलवे लाइन में 2 लोगों के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े हुए मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया।

एएसपी ने बताया कि दोनों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे। बड़ी मुश्किल के बाद दोनों की पहचान की गई। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *