Meta Pixel

रायपुर में लीजेंड्स 90 क्रिकेट के सभी मैच में फ्री-एंट्री:पहले दिन उर्वशी रौतेला की परफॉर्मेंस देख झूमे फैंस; आज खेले जाएंगे दो मुकाबले…!!

Spread the love

रायपुर में गुरुवार को लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस, मिस यूनिवर्स और मॉडल उर्वशी रौतेला ने सीरीज की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया। आज की रात.. सॉन्ग पर एक्ट्रेस ने डांस किया। नाम है मेरा मेरा.. सॉन्ग पर उर्वशी के स्टेप्स को देख फैंस भी झूमते दिखे। 18 फरवरी तक होने वाले सभी मैच में एंट्री फ्री कर दी गई है। 

शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में इस क्रिकेट इवेंट में पहले दिन सुरेश रैना और क्रिकेटर शिखर धवन की टीम के बीच मुकाबला हुआ। रैना की छत्तीसगढ़ वॉरियर टीम ने 6 विकेट से दिल्ली रॉयल्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आज दो मुकाबले होंगे। राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच 4 बजे खेला जाएगा। वहीं गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयज टीम के बीच मैच शाम 7 बजे से होगा।

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने दिल्ली रॉयल्स को 6 विकेट से हराया

दिल्ली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172/7 रन बनाए, लेकिन छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 14.4 ओवर में 174/5 रन बनाकर जीत का सेहरा अपने नाम किया। रैना छत्तीसगढ़ वॉरियर और धवन दिल्ली रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे।

100 से 1200 रुपए में बेची जा रही थी टिकट

रायपुर में हो रहे इस क्रिकेट सीरीज को देखने के लिए पहले बुक माय शो पर टिकटें 100 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक बेची जा रही थी। स्टेडियम में लोग अपने साथ खाने की चीजें पानी की बोतल भी ले जा सकते हैं। गुटखा, नशीली चीजें, नुकीली चीज बैन रहेगी।

आज शाम 4 और 7 बजे खेले जाएंगे मैच

राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच 4 बजे खेला जाएगा। गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयज टीम के बीच मैच शाम 7 बजे से होगा। ये क्रिकेट मैच 15-15 ओवर के होंगे।

राजस्थान किंग्स की कमान ड्वेन ब्रावो के हाथों में है। दुबई जायंट्स की कप्तानी शाकिब अल हसन कर रहे हैं। गुजरात सैम्प आर्मी के कप्तान यूसुफ पठान हैं, वहीं बिग बॉयज की कप्तानी तिलकरत्ने दिलशान के हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *