Meta Pixel

राजिम कुम्भ कल्प समापन : संतों की निकली पेशवाई, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू शाही स्नान में होंगे शामिल

Spread the love

राजिम। छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प का आज समापन होगा। शिवरात्रि के अवसर पर नागा साधुओं, संतों की पेशवाई निकल गई है। वहीं थोड़ी देर में शाही स्नान प्रारंभ होगा। शाही स्नान में शामिल होने के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा,केंद्रीय मंत्री तोखन साहू पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज राजिम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 7 बजे राजिम कुम्भ ( कल्प ) समापन सम्हारोह में शामिल होंगे।

बलौदाबाजार जिले में महाशिवरात्रि की धूम 

बलौदाबाजार जिले में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिले के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सिद्धेश्वर मंदिर, जो छठवीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर है, विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र बना हुआ है। जिले के कई स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया है, जिनमें ग्राम जारा का मेला प्रमुख है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 

शिव भक्ति में डूबे भक्त 

बाल समुंद सरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। इस पावन पर्व पर पूरा बलौदा बाजार जिला शिवमय वातावरण में डूबा हुआ है। जहां श्रद्धालु भक्ति और आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *