Meta Pixel

भिलाई रेप- मर्डर कांड : विधायक रिकेश सेन बोले- केस लड़ने सुप्रीम कोर्ट आयेंगे पांच वकील, मैं करूंगा खर्च वहन

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची से रेप और मर्डर मामले में विधायक रिकेश सेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-  सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम पीड़ित पक्ष की ओर से केस लड़ सकती है। हमारी कोशिश है कि, जल्द न्याय मिले, भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी निःशुल्क सेवा देंगे। सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भिलाई आएगी। 

दुर्ग के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेस सेन कहा- हम लगातार वकीलों के संपर्क में है। साथ ही बांसुरी स्वराज से भी बातचीत चल रही है। आगे कहा कि, इस कानूनी लड़ाई में उन वकीलों का जो भी खर्च होगा मैं खुद जनसहयोग से वहन करूंगा। 

नक्सल मुद्दे पर हम सबको साथ होना चाहिए – विजय शर्मा 

गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के द्वारा की गई नक्सली कार्रवाई की तारीफ को लेकर कहा- टीएस सिंहदेव और सुरेन्द्र शर्मा को मैंने सुना, दोनों कांग्रेस नेताओं ने स्पष्टता से अपनी बात रखें हैं। नक्सल मुद्दे पर हम सबको साथ होना चाहिए। जवानों की शौर्यता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। देश की सुरक्षा पर खेल नहीं खेलना चाहिए। 

कोर्ट से समाज के अनुरूप निर्णय की उम्मीद है- विजय शर्मा 

शर्मा ने दुर्ग में बच्ची के साथ रेप के बाद मर्डर की घटना कहा कि, पुलिस ने उसी दिन आरोपियों को पकड़ लिया था। मैं दुर्ग बार एसोसिएशन का धन्यवाद करता हूं। वकीलों ने कहा कि, हम आरोपी की पैरवी नहीं करेंगे। पुलिस समय सीमा के भीतर चालाना पेश करेगी। कोर्ट से समाज के अनुरूप निर्णय की उम्मीद है।  

कांग्रेस के अधिवेशन पर वन मंत्री ने कसा तंज 

गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा तंज कसा है।  कहा- कांग्रेस की स्थिति बद से बत्तर हो चुकी है। सदन के माध्यम से कांग्रेस का वास्तविक चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। शेर की खाल में छुपकर भेड़िया जैसा काम कांग्रेस करती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने तो कांग्रेस को सबक सिखाया है। अब देशभर की जनता सबक सिखाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *