Meta Pixel

पूर्व कांग्रेस विधायक का विवादित पोस्ट : दी सफाई- फेसबुक आईडी हो गया हैक, चंद्राकर बोले- ऐसी नीतिहीनता ही कांग्रेस को ले डूबी

Spread the love

रायपुर। पहलगाम हमले के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक के सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट सामने आया है। इसमें पूर्व विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया की भारत पाक युद्ध होने पर भारत की हार सुनिश्चित है, उन्होंने युद्ध का समर्थन करने वाले भारतीयों को अग्निवीर बनाकर बॉर्डर में भेजने के विषय में वकालत की। वहीं पूर्व विधायक यूडी मिंज ने विवादित पोस्ट मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि, उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है।  

पूर्व विधायक ने स्पष्ट रूप से अपने पोस्ट में कहा की जो आज पाकिस्तान के विरूध्द निर्णायक युध्द की बात कर रहे हैं, वे ये भी जान ले कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ चीन के विरूध्द भी लड़ना पड़ेगा। आगे लिखा कि, एसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है, POK के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधूंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड खोल दिए गए है। उन्होंने बताया यही हाल बलूचिस्तान का भी है। 

undefined
 

चीनी सेना सुरक्षाकर्मियों के नाम पर है तैनात

पूर्व विधायक ने अपने पोस्ट के जरिए ये भी बताया की ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहां तैनात है। उन्होंने कहा बलुच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सकें, क्योंकी यहीं दोनों जगह है जहां पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्हीं जंगलों में है, जहां से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है।उन्होंने पूरी गणना करके बताया की अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करेगा तो चीन स्वत: ही पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा। 

विधायक अजय चंद्राकर ने साधा निशाना 

मामले में BJP वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- यूडी मिंज ने भारत के संभावित हार की घोषणा की है। परंपरागत बहाने से बोल दिया कि अकाउंट हैक हो गया। राष्ट्रीय विषय में भारत के खिलाफ टिप्पणी करना अच्छा नहीं लगती है। प्रधानमंत्री और सेना के अध्यक्ष इस विषय को देख रहे हैं। कांग्रेस का हश्र ऐसी नीतिविहीनता के कारण है। चंद्राकर ने आगे कहा- पेपरों में छपने के लिए कांग्रेस शॉर्टकट तरीके अपनाती है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भी कसा तंज 

मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- यूडी मिंज के सोशल मीडिया में जो पोस्ट है वो गद्दारी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाला पोस्ट है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  पहलगाम में हुए सैलानियों पर हमले के बाद से पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भारत -पाक युद्ध में देश की हार तय करते हुए कायरता पूर्ण पोस्ट शेयर किया है जो कि कांग्रेस पार्टी के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है।  आगे कहा- कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज का गद्दारीभरा वक्तव्य देखिए भारत -पाक युद्ध में जनाब  देश की हार अभी से तय कर रहे है और कितना नीचे गिरेंगे ये लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *