Meta Pixel

चलती ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर, अत्यधिक भीड़ बनी वजह

Spread the love

मुंबई। ठाणे में आज एक लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा दिवा और कोपर स्टेशन के बीच हुआ. हादसे का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ बतायी जा रही है. हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है. सेंट्रल रेलवे के बड़े अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई.

ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन के यात्री कुछ अचानक गिर गए. इसकी सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसी बीच मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि की है.

कहा जा रहा है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ चलते हादसा हुआ. रेलवे के अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि अधिकारियों में इस बात को लेकर शुरुआती दौर में असमंजस की स्थिति बनी रही कि यात्रियों की मौत लोकल से हुई या एक्सप्रेस से. हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि हादसा लोकल ट्रेन से गिरने से हुआ.

घायलों को तत्काल कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल लाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि भीड़ के कारण 8 से 12 यात्री चलती ट्रेन से गिर गए. 8 से 12 यात्रियों में से कुछ रेलवे ट्रैक पर और कुछ यात्री स्टेशन के बाहर गिरे.

घायल हुए कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सुबह काम पर जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों के निकलने के कारण यह हादसा हुआ. इस बीच भारतीय रेलवे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बताया गया है कि मृतकों में शाहपुर तालुका के आठगांव निवासी आदेश अनंत भोईर भी शामिल हैं. ‘

क्या धक्का-मुक्की हुई थी? तभी जिम्मेदारी तय हो सकेगी. एक्सप्रेस में ऐसा हादसा नहीं हो सकता. मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण पाटिल ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि यात्री एक्सप्रेस से गिरा या लोकल ट्रेन से. पाटिल ने कहा कि कसारा लोकल गार्ड ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी. 23 जनवरी 2025 को जलगांव जिले में ट्रेन हादसा हुआ था. बोगी में अफवाह फैलने के बाद यात्री कूद गए थे. उस समय सामने आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *