Meta Pixel

रायपुर के केमिकल गोदाम में लगी आग:घर में संचालित था गोदाम, विस्फोट के बाद होटल-लॉज में रुके लोग बाहर निकले; ढाई घंटे बाद बुझी

Spread the love

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास सत्कार गली में बुधवार (11 जून) रात एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। घर में गोदाम संचालित था। घटना के बाद गोदाम के अंदर रखे लेबोरेट्री केमिकल (ज्वलनशील पदार्थ) के डिब्बों में विस्फोट होता रहा। जिसके चलते आग और भड़क गई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। आग की लपटे इतनी तेज थी के गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वही सामान लोडिंग करने वाला ऑटो भी जल गया। आस-पास के लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची 3 दमकल की गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर SDRF के जवानों को भी बुलाया गया था।

बताया जा रहा है, घने आबादी वाले इलाके में लंबे समय से केमिकल बनाने का काम चल रहा था। घटना के बाद आसपास होटल और लॉज में रहने आए लोग भी बाहर आ गए थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच करेगी कि किस आधार पर रेसीडेंशियल इलाके में केमिकल बनाने की काम किया जा रहा था।

घटना के बाद लंबे समय तक बिजली सप्लाई प्रभावित

गोदाम के अंदर आग के लपटे लगातार बढ़ते देख अफरा तफरी मच गई थी। जिस गोदाम में आग लगी उसके आस-पास बड़ी संख्या में होटल और लॉज है और आस-पास लोग भी रहते है। आग फैलता देख होटल में रहने आए गेस्ट भी बाहर आ गए। वही सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके में लंबे समय तक बिजली भी बंद रही।

आग लगने का कारण अज्ञात

गोदाम के मालिक संदीप वर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी का नाम लक्ष्मी केमिकल है। वे लेबोरेट्री (ज्वलनशील पदार्थ) से संबंधित सामानों का कारोबार करते है। उनका बड़ा गोदाम उरला में है, स्टेशन रोड के पास उनका छोटा गोदाम है।

उन्होंने कहा कि आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी हमें नहीं है। लोगों ने हमें सूचना दी इसलिए हम तुरंत मौके पर पहुंचे है। गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। गोदाम के अंदर खड़ी मालवाहक वाहन भी जलकर खाक हो गई है।

सीढ़ी और बुलडोजर के जरिए फायर ब्रिगेड की टीम अंदर गई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे अचानक घर के अंदर से धुआं उठने लगा। फिर आग की तेज लपटे उठीं और बिल्डिंग में फैल गई। आस-पास होटल में रहने वाले लोगों को लगा कि घर में आग लगी है। लेकिन जैसे ही अंदर के केमिकल के डिब्बों में ब्लास्ट होने की आवाजें आई।

तब लोगों को पता चला कि एक घर में केमिकल गोदाम है। मौके पर फायर बिग्रेड और SDRF की टीम ने मोर्चा संभाला। आग इतनी भीषण थी की बुलडोजर के जरिए पहले घर की दीवारों को तोड़ा गया। वही सीढ़ी लगाकर दमकल की टीम घर के अंदर गई और आग पर काबू पाया गया।

रेसीडेंशियल इलाके में गोदाम को लेकर पुलिस करेंगी जांच

मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रेसीडेंशियल और घने आबादी वाले इलाके में केमिकल के गोदाम को लेकर पुलिस की टीम जांच करेगी। वही गोदाम के किस तरह केमिकल रखे थे इसकी भी पूछताछ कंपनी के मालिक से की जाएगी।

जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसके बगल के घर में भी केमिकल का गोदाम संचालित है। गोदाम के अंदर फायर सेफ्टी व्यवस्था थी या नहीं इन सभी पहलुओं को लेकर भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *