Meta Pixel

कबीर नगर में मिली युवक की लाश: क्रेटा कार में आए थे तीन लोग, दो को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में एक युवक की लाश मिली है। क्रेटा कार में तीन लोग आए और लाश को फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने कार सहित दोनों संदेहियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस मौके पर मौजूद है।

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली थी युवक की लाश
उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रापर्टी की लालच में एएसआई के बेटे आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने किशोर कुमार पैंकरा की हत्या कर दी। किशोर के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी है और उसके आगे-पीछे कोई नहीं है।

ट्रंक विक्रेता ने दी जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंक गोलबाजार पेटिलाइन से खरीदी गई थी। ट्रंक विक्रेता शब्बीर ने बताया कि, युवक-युवती ने ट्रंक खरीदा था। संदेही सुबह-सुबह ट्रंक खरीदने पहुंचे थे। शब्बीर ने पुलिस को संदिग्धों का हुलिया भी बताया। उसने कहा कि, वे एक कार में आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फर्जी नंबर प्लेट वाली कार का पता लगाया गया। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पति- पत्नी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, ट्रंक कांड के मास्टरमाइंड रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू अनिल उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा हैं। उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी एक घर ले रखा था। हत्या उनके घर में ही की गई। जब लाश से बदबू आने लगी तो उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस वारदात में उनके साथ दो और आरोपी भी शामिल हैं। मृतक की पहचान किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। उन्होंने हत्या क्यों की इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *