Meta Pixel

75 लाख का गांजा जब्त: महासमुंद जिले के कोमाखान में पुलिस ने यूपी के तस्कर को पकड़ा

Spread the love

महासमुंद – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। टेमरी नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये आँकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांजा ओड़िशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुड़िया – पुड़िया में बेच रहा था गांजा, 2 किलो जब्त
वहीं 17 जून को राजधानी रायपुर में पुलिस ने लगातार गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर पान ठेला संचालक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 2 किलो गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 22 हजार रूपए बताई गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, गंगा नगर खमतराई में एक व्यक्ति पान ठेला की आड़ में पुड़िया – पुड़िया में गांजा बेच रहा था। इसके बाद पुलिस ने रेड मारकर पान ठेला संचालक पांडो साहू निवासी गंगानगर को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी कीमत 22 हजार रूपए बताई गई। साथ ही उसके पास से एक झोला में रखें तीन चाकू और एक नग अस्तुरा भी मिला है। इसके बाद पान ठेला को सील कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

8 कुम्हारों ने स्वयं से 1700 चिलम को किया नष्ट
बात दें कि, पूर्व में भी सभी पान ठेला संचालकों और कुम्हारों की बैठक लेकर हिदायत दी गई थी। नशे से संबंधित कोई अवैध सामग्री ना बेचे। इसके बाद 8 कुम्हारों ने स्वयं से 1700 चिलम को नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *