Meta Pixel

रायपुर : प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी…!

Spread the love

8.55 लाख किसानों ने बेचा धान

किसानों को 9463 करोड़ रूपए का भुगतान

कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 22.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपनण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर एक नवम्बर 2023 से धान खरीदी जारी है। अब तक राज्य के 8 लाख 55 हजार से अधिक किसानों से 38 लाख 88 हजार  मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 9 हजार 463 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। धान बेचने के लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है। इस साल धान बेचने के लिए 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 38.88 लाख मीट्रिक टन धान में से 31.46 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 22.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 19 दिसम्बर को लगभग 62 हजार से  किसानों से 2.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आज की धान खरीदी के लिए 79 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के तहत 32 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *