वॉशिंगटन। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व में बड़े बदलाव की आहट है। संकेत मिल रहे हैं कि साल के अंत तक मौजूदा चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाकर उनकी जगह नया चेहरा नियुक्त किया जा सकता है।
ट्रंप प्रशासन इस समय अपने पसंदीदा उम्मीदवार की तलाश में है और पॉवेल के विकल्प के रूप में पांच दावेदारों के नामों पर विचार हो रहा है। अगर नया नेतृत्व आता है, तो उम्मीद की जा रही है कि फेड की मौद्रिक नीतियों (Monetary Policies) में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाया सस्पेंस
अगले साल अमेरिका में नया फेड चेयर कौन होगा, इसे लेकर कयास तेज हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने पुष्टि की है कि इस पद के लिए पांच संभावित नाम तय कर लिए गए हैं। हालांकि, फिलहाल सरकार ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की पहचान उजागर नहीं की है।