Meta Pixel

क्या सामंथा ने कर दिया राज निदिमोरु संग रिश्ता कन्फर्म? वायरल तस्वीर से फिर तेज़ हुई चर्चाएं

Spread the love

साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्मों से ज़्यादा उनकी निजी जिंदगी है। दरअसल, सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने इस साल लिए गए अपने साहसी निर्णयों और संघर्षों का ज़िक्र किया। लेकिन इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात थी वह तस्वीर, जिसमें वे डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ बेहद नज़दीकी अंदाज में पोज देती दिखीं। इस एक तस्वीर ने उनके रिश्ते की अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है।

तस्वीर में सामंथा ब्लैक लेस ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि राज निदिमोरु ब्लैक सूट पहने हुए दिखाई देते हैं। फोटो में राज का हाथ सामंथा की कमर के आस-पास है और वह दोनों हाथों से उन्हें पकड़कर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। यह तस्वीर सामंथा के फ्रैगरेंस लॉन्च इवेंट की है, जो इसी हफ्ते आयोजित किया गया। इस इवेंट की कई तस्वीरें उन्होंने एक साथ पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा कि पिछले डेढ़ साल में उन्होंने अपने करियर से जुड़े कई bold फैसले लिए, जोखिम उठाए और खुद पर भरोसा करना सीखा। उन्होंने लिखा कि आज वे इन छोटी-छोटी जीतों को सेलिब्रेट कर रही हैं और आभारी हैं कि उन्हें सच्चे और मेहनती लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।

इस इवेंट में तमन्ना भाटिया भी मौजूद थीं, लेकिन चर्चा का केंद्र रही सिर्फ सामंथा और राज की कैमेस्ट्री। पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने यह तक लिख दिया कि “अब तो ये ऑफिशियल है” जबकि कई लोगों ने खुशी जताई कि अगर ये सच है, तो दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।

असल में सामंथा और राज के बीच नजदीकियों की चर्चा कोई नई नहीं है। ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बॉन्डिंग शुरू हुई थी। इसके बाद राज ने सामंथा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘शुभम’ में भी सहयोग दिया। दोनों को हाल ही में वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम करते देखा गया। इन प्रोजेक्ट्स के दौरान दोनों के कई बिहाइंड द सीन्स मोमेंट्स और मुलाकातों ने अफवाहों को और तेज़ किया।

हालांकि, अब तक न तो सामंथा और न ही राज ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन जिस तरह की तस्वीरें और उनकी एक-दूसरे के साथ बढ़ती पब्लिक अपीयरेंस दिखाई दे रही हैं, उससे फैंस के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है—क्या दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारने का फैसला कर लिया है?

बात करें उनकी निजी जिंदगी की, तो सामंथा ने 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। दूसरी ओर, राज निदिमोरु ने 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 2022 में अलग हो गए।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सामंथा और राज अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ कहते हैं या फिर यह तस्वीरें ही उनकी कहानी कहती रहेंगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह जोड़ी चर्चा का सबसे गरम विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *