Meta Pixel

आधार कार्ड खो गया या नंबर याद नहीं? घर बैठे बिल्कुल फ्री में ऐसे पाएं वापस अपनी जानकारी

Spread the love

आधार कार्ड आज हर भारतीय की सबसे ज़रूरी पहचान बन चुका है। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम, स्कूल एडमिशन या किसी भी आधिकारिक काम में इसकी जरूरत महसूस होती है। इसमें दिए गए 12 अंकों का यूनिक नंबर जीवनभर के लिए जारी होता है, लेकिन कई बार लोग इसे संभालकर रखना भूल जाते हैं या कार्ड कहीं खो जाता है। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना आधार कार्ड नंबर के भी आप घर बैठे e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल साइट UIDAI से जुड़ा हुआ है, तो ‘Retrieve Lost or Forgotten UID/EID’ सुविधा के जरिए आप आसानी से आधार नंबर की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट खोलकर My Aadhaar सेक्शन में जाना होता है। वहां अपना नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालना होता है। जैसे ही आप OTP वेरिफाई करते हैं, आपका आधार नंबर स्क्रीन पर दिखा दिया जाता है और साथ ही SMS या ईमेल के जरिए भी भेज दिया जाता है।

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आपको आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा। यहां पर आपको 28 अंकों वाला EID नंबर देना होगा, जो आधार बनवाते समय स्लिप पर मिलता है। इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर आपको e-Aadhaar उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस सेवा के लिए करीब 30 रुपये शुल्क लिया जा सकता है।

UIDAI अब आधार को PVC कार्ड के रूप में रीप्रिंट करने की सुविधा भी दे रहा है। यह कार्ड एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह दिखता है, मजबूत होता है और आसानी से वॉलेट में रखा जा सकता है। इसे ऑर्डर करने के लिए UIDAI की वेबसाइट पर आधार नंबर डालकर OTP वेरिफाई करना होता है। इसके बाद ‘Order Aadhaar PVC Card’ ऑप्शन चुनकर ऑनलाइन पेमेंट करना होता है। कुल 50 रुपये का शुल्क देकर आप इस कार्ड को अपने घर मंगवा सकते हैं। पेमेंट होते ही ऑर्डर प्रोसेस शुरू हो जाता है और UIDAI पांच दिनों के भीतर कार्ड प्रिंट कर भारतीय डाक विभाग को सौंप देता है, जो इसे स्पीड पोस्ट के जरिए आपके पते पर पहुंचा देता है।

ध्यान रहे कि आधार तीन फॉर्मेट में उपलब्ध होता है—आधार लेटर, e-Aadhaar और PVC कार्ड। बाजार में मिलने वाले लोकल PVC कार्ड मान्य नहीं होते, इसलिए UIDAI से ही ऑर्डर करना सुरक्षित और सही विकल्प है। इस पूरी प्रक्रिया का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आधार नंबर खोने या कार्ड गुम होने पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह सारी सुविधा घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *