Meta Pixel

संयंत्र द्वारा एसटी/एससी विक्रेताओं के लिए वेंडर-डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा एसटी/एससी श्रेणी के विक्रेताओं के लिए 07 नवम्बर, 2025 को एक वेंडर डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन इस्पात भवन में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 26 विक्रेताओं ने ऑनलाइन (जूम मीटिंग) माध्यम से भाग लिया। वेंडर डेवलपमेंट सेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यशाला का उद्देश्य एसटी/एससी वर्ग के उद्यमियों एवं विक्रेताओं को भिलाई इस्पात संयंत्र के ई-निविदा पोर्टल (एसआरएम प्लेटफॉर्म) से जोड़ना, उन्हें निविदा प्रक्रिया की जानकारी देना तथा उनके व्यवसायिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर ई-निविदा पोर्टल पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें निविदा के लिए लॉगिन करने, निविदा भरने की प्रक्रिया तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के प्रश्नों के समाधान हेतु इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों से अपील की कि वे बीएसपी के साथ अधिकाधिक व्यापारिक अवसरों का लाभ लें तथा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं का पूर्ण उपयोग करें।

कार्यक्रम का संचालन वेंडर हेल्प डेस्क की श्रीमती उपासना देशमुख, सुश्री सृष्टि पुरबिया एवं श्री संदीप कुमार द्वारा किया गया व कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इस पहल की सराहना की और भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *