Meta Pixel

संयंत्र के अग्निशमन विभाग द्वारा “फायर सेफ्टी क्वेस्ट” प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग द्वारा कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित फायर सेफ्टी क्वेस्ट” प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 04 नवम्बर 2025 को मानव संसाधन विकास केन्द्र के मुख्य सभागार में आयोजित की गई थीजिसका परिणाम 08 नवम्बर 2025 को घोषित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर (जे.ई.ए.प्लेट मिल) श्री शोभा सिंहद्वितीय स्थान पर श्री उत्तम कुमार (जे.ई.ए.एस.एम.एस.-2), तृतीय स्थान पर (जे.ई.ए.ए.एंड डी) श्रीमती श्री देवी रहीं, तथा सान्त्वना पुरस्कार (ई.ए.मार्स-1) श्री रंजन गोस्वामी को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 175 गैर-कार्यपालक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री देबदत्त सतपथी तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री बी. के. महापात्र द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संयंत्र में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सतर्कताप्रशिक्षण और अनुशासन को औद्योगिक सुरक्षा का आधार बताया।

इस आयोजन के संचालन में अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री संजय ढवसअग्निशमन अधिकारी (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) श्री योगेश कुमार शर्मा एवं श्री अमन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आग से संबंधित खतरोंसुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित करना था। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक रही व साथ ही कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति नई सोच और जिम्मेदारी की भावना को भी जागृत किया।

अग्निशमन विभाग ने आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों को आग की रोकथामअग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। साथ ही इस पहल से यह संदेश दिया कि औद्योगिक कार्यक्षेत्र में सुरक्षासजगता और तत्परता ही किसी संगठन की सफलता की कुंजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *