Meta Pixel

संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में “सुरक्षा सप्ताह” का शुभारंभ

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के धमन भट्टी विभाग (ब्लास्ट फर्नेस) द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक “सुरक्षा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी–सुरक्षा) श्री एस. के. अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी —  महाप्रबंधक श्री गुजू श्रीनिवास, महाप्रबंधक श्री शान्तनु मित्रा, महाप्रबंधक श्री एन. मधू, महाप्रबंधक श्री ए. के. पासवान, तथा महाप्रबंधक श्री आर. प्रवीण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

उद्घाटन सत्र के पश्चात कार्यालय सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त धमन भट्टी क्रमांक–8 के कंट्रोल रूम में महिला कर्मचारियों हेतु सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एक सप्ताह चलने वाले इस समारोह में सुरक्षा संबंधी विविध गतिविधियां की प्रतियोगिता होगी।

महिला सुरक्षा सत्र की अध्यक्षता चिकित्सा एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र (एनओएचएससी) की चिकित्सक डॉ. उषा ने की। इस अवसर पर उनके साथ सुरक्षा अधिकारी (आरईडी) सुश्री फिलोमिना इक्का, सुश्री वासला तथा सुश्री इंद्रजीत कौर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संचालन में सुश्री लक्ष्मी देवांगन तथा सुरक्षा विभाग की महिला टीम का विशेष योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

धमन भट्टी विभाग में आयोजित “सुरक्षा सप्ताह” कार्यक्रम विभागाध्यक्ष मुख्य महाप्रबंधक (धमन भट्टी) श्री मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में स्थापित करना और कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता को और सुदृढ़ बनाना है।

उद्घाटन समारोह का संचालन सुरक्षा विभाग के अधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सुरक्षा–धमन भट्टी) श्री विकास नशीने ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *