Meta Pixel

दावा रहित जमा राशियों हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर संपन्न

Spread the love

दुर्ग 14 नवम्बर 2025/ वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत के 100 जिलों में दावा रहित जमा राशियों हेतु जिला स्तरीय मेगा शिविर आज आयोजित किये गये। छत्तीसगढ़ राज्य से दुर्ग जिले को चयनित किया गया था। दुर्ग जिले में कुल 172174 खातों में कुल राशि 65.59 करोड़ हैं के लिए नगर निगम भिलाई सभागार में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक से श्रीमती रीनी अजीत (क्षेत्रीय निदेशक) उपस्थित रहे। साथ ही श्री राजीव कुमार पांडे (आयुक्त नगर निगम भिलाई) श्री भरत चावड़ा (उप अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ बडौदा) श्री मनोज सिंग (सहायक महाप्रबंधक छ.ग. राज्य स्तरीय बैंकर्स कमिटी) भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के बैंकों के अंतर्गत दावेदारों को दावा रहित जमा राशि का प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, सेन्ट्रल बैंक, कैनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंकों के कुल 110 खाताधारकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से दावा रहित जमा राशियों का निपटान कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
साथ ही इस कार्यक्रम में आरबीआई रायपुर से दीपेश तिवारी, दिग्विजय राउत, बैंक ऑफ बडौदा क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनंत माधव, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपक मंडल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विपिन सिंह चंदेल और अग्रणी बैंक प्रबंधक दुर्ग श्री संजय गर्ग व सभी बैंकों के अधिकारी एवं दावेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *