Meta Pixel

NEET PG Counselling 2025: पहले राउंड का सीट आवंटन जारी — ऐसे चेक करें आपका कॉलेज

Spread the love

NEET PG Counselling 2025 का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पहले राउंड का अनंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। MD/MS कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में शामिल हुए उम्मीदवार अब mcc.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

इस राउंड में कुल 26,889 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। जिन्हें सीट मिली है, उन्हें 23 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच अपने आवंटित कॉलेज/संस्थान में रिपोर्ट कर सभी दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करना होगा। कॉलेज में रिपोर्टिंग और वेरिफिकेशन के बाद ही सीट कन्फर्म मानी जाएगी।

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली, वे दूसरे राउंड के लिए पुनः आवेदन कर सकते हैं। दूसरा राउंड रजिस्ट्रेशन 2 से 7 दिसंबर तक होगा और 3 से 7 दिसंबर के बीच च्वाइस फिलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। दूसरे राउंड का रिजल्ट 10 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे देखें:
सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद “Round 1 allotment result” लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने पीडीएफ फॉर्म में राउंड-1 अलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी।
अंत में पीडीएफ डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *