Meta Pixel
Spread the love

दुर्ग, 26 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मंगलवार की रात्रि में सांसद श्री विजय बघेल के पुत्र चि. सौरभ के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने भिलाई पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसद श्री बघेल के परिजनों से भेंट कर वर-वधु चि. सौरभ एवं सौ. कां. पल्लवी को सुखमय दाम्पत्य जीवन की आशीर्वाद दिये। इस दौरान खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, अनसूचित जाति विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पिछड़ा एवं अन्य वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक श्री ललित चन्द्राकर भी साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *