दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को प्रातःकाल मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद बाघिन जया की आकस्मिक मौत हो गई है। जिसकी जानकारी वनमंडलाधिकारी, दुर्ग को दी गई तथा दोपहर को वनमण्डलाधिकारी, दुर्ग की उपस्थिति में एवं उनके मार्गदर्शन में शासकीय चिकित्सक एवं वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स के विशेषज्ञ द्वारा पोस्टमार्टम किया गया तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में मृत बाघिन का दाह संस्कार किया गया।