भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Google ने बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया और सबसे किफायती सब्सक्रिप्शन Google AI Plus प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि कम कीमत में उन्हें एडवांस AI टूल्स का पूरा फायदा मिल सके। इस नए प्लान के तहत यूजर्स को Nano Banana Pro जैसे लेटेस्ट टूल का एक्सेस मिलेगा, जो नए Gemini 3 Pro मॉडल पर आधारित है। इसकी मदद से यूजर मिनटों में प्रोफेशनल लेवल के वीडियो और फोटो एडिट कर सकते हैं।
इस प्लान में सिर्फ AI टूल्स ही नहीं, बल्कि स्टोरेज का भी बड़ा फायदा दिया गया है। Google AI Plus सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को पूरे 200GB का क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिसे वे Google Drive, Google Photos और Gmail में इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान में Deep Research जैसे एडवांस AI टूल्स की भी हाई यूसेज लिमिट दी गई है, जिससे रिसर्च और डाटा एनालिसिस पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
भारत में Google AI Plus प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹199 प्रति माह रखी गई है, जो पहले छह महीनों तक लागू रहेगी। इसके बाद यह सब्सक्रिप्शन ₹399 प्रति माह पर उपलब्ध होगा। इस कीमत में यूजर्स को Gemini ऐप के अंदर Gemini 3 Pro मॉडल का बेहतर एक्सेस मिलता है, जो पहले सिर्फ महंगे प्लान्स में मौजूद था। इसके अलावा Nano Banana Pro टूल के जरिए टेक्स्ट से इमेज जनरेशन और एडिटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे डिजाइन और क्रिएशन का काम बहुत आसान हो जाता है।
कंटेंट कैजुएशन के लिए Google ने इस प्लान में Flow और Whisk जैसे ऐप्स को भी शामिल किया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो और कंटेंट जनरेशन के लिए हर महीने 200 AI क्रेडिट्स दिए जाएंगे, जो Veo 3.1 Fast मॉडल पर आधारित होंगे। इसके अलावा यूजर्स को NotebookLM के Audio Overviews, रिसर्च असिस्टेंट और राइटिंग टूल्स का भी पूरा एक्सेस मिलेगा। खास बात यह है कि Gemini AI फीचर्स अब सीधे Gmail, Google Docs और Google Vids में भी इंटीग्रेट हो चुके हैं, जिससे रोजमर्रा के काम काफी तेज और स्मार्ट हो जाएंगे।
अगर फ्री यूजर्स की बात करें तो उन्हें सिर्फ 15GB क्लाउड स्टोरेज, सीमित Gemini 2.5 Flash और Gemini 3 Pro एक्सेस के साथ वीडियो जनरेशन ऐप्स पर केवल 100 मासिक AI क्रेडिट्स मिलते हैं। ऐसे में नया Google AI Plus प्लान साफ तौर पर ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है, क्योंकि कम कीमत में ज्यादा टूल्स और ज्यादा लिमिट मिल रही है।
Google ने इसके साथ अपने दो और बड़े प्रीमियम प्लान्स भी बनाए रखे हैं। AI Pro प्लान की कीमत ₹1,950 प्रति माह है, जिसमें 1,000 AI क्रेडिट्स और 2TB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है। यह प्लान खासतौर पर डेवलपर्स और पावर यूजर्स के लिए है, क्योंकि इसमें Gemini Code Assist और Gemini CLI जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
सबसे ऊपर है Google का AI Ultra प्लान, जिसकी कीमत ₹24,500 प्रति माह रखी गई है। इसमें यूजर्स को 25,000 AI क्रेडिट्स और 30TB का विशाल क्लाउड स्टोरेज मिलता है। यह प्लान उन बड़े प्रोफेशनल्स और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए है, जिन्हें भारी स्तर पर AI प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरत होती है।
कुल मिलाकर Google AI Plus प्लान भारत में AI टेक्नोलॉजी को आम यूजर के और करीब ले आता है। सिर्फ ₹199 की शुरुआती कीमत में इतनी बड़ी सुविधाएं मिलना कंटेंट क्रिएशन, स्टडी, ऑफिस वर्क और डिजिटल प्रोडक्शन के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।