Meta Pixel

इस्पात नगरी भिलाई में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन

Spread the love

दुर्ग, 15 दिसंबर 2025/ इस्पात नगरी भिलाई में जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउण्ड में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। उक्त आयोजन हेतु आज ध्वज पूजन किया गया। सेवा समर्पण समिति द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के इस ध्वज पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान पूर्वक हनुमंत एवं ध्वज पूजन  कर ध्वज फहराया गया। ध्वज पूजा उपरान्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और सेवा समर्पण समिति के संयोजक श्री राकेश पाण्डेय, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *