Meta Pixel

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बनाएं एगलेस चॉकलेट केक, तरीका है बेहद आसान

Spread the love

क्रिसमस का त्योहार खुशियों, मिठास और अपनों के साथ समय बिताने का मौका लेकर आता है। इस खास मौके पर केक के बिना सेलिब्रेशन अधूरा सा लगता है। ऐसे में इस बार आप एगलेस चॉकलेट केक से इस फेस्टिवल का मज़ा ले सकते हैं। बाजार से केक लाना हर बार संभव नहीं होता, ऐसे में घर पर बना ताज़ा केक स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतर विकल्प होता है।

अगर आप अंडा नहीं खाते या बच्चों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो एगलेस चॉकलेट केक एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना जितना आसान है, स्वाद उतना ही लाजवाब होता है। जानते हैं इस केक को बनाने का तरीका।

एगलेस चॉकलेट केस बनाने के लिए सामग्री

  • 11/2 कप मैदा
  • 1 कप पिसी हुई चीनी
  • 3 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 कप तेल
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस या सिरका

एगलेस चॉकलेट केस बनाने का तरीका

एगलेस चॉकलेट केक बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अगर कुकर में बना रहे हैं, तो उसमें नमक डालकर 10 मिनट तक गरम कर लें। केक टिन में तेल लगाकर मैदा छिड़क दें।

एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर छानकर निकाल लें। इससे केक सॉफ्ट और स्पंजी बनता है। दूसरे बाउल में चीनी, दूध, तेल और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें, जब तक चीनी घुल न जाए।

अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीली सामग्री में मिलाएं। अंत में नींबू का रस या सिरका डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें। तैयार बैटर को केक टिन में डालें और ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है।

केक को बाहर निकालकर ठंडा होने दें। चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सॉस या ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं। क्रिसमस जैसे खास मौके पर घर पर बना यह केक आपके सेलिब्रेशन को और भी खास बना देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *