Meta Pixel

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, बेटे को दिया जन्म

Spread the love

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती और हर्ष दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने शुक्रवार (19 दिसंबर) को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, भारती सिंह को शुक्रवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि भारती उस वक्त कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग के लिए सेट पर मौजूद थीं। शूटिंग के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और पानी टूटने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

बीते हफ्ते कपल ने बेबी शावर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें टीवी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स मौजूद थे।

अक्टूबर में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

भारती और हर्ष ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, “हम प्रेग्नेंट हैं।”

तीसरे बच्चे के संकेत भी दे चुके हैं

कुछ समय पहले अपने पॉडकास्ट में, जहां सोनाली बेंद्रे गेस्ट बनकर आई थीं, भारती और हर्ष ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बातचीत की थी। इस दौरान हर्ष ने मजाकिया अंदाज में तीसरे बच्चे की इच्छा का इशारा किया था। भारती ने हंसते हुए कहा था कि दोनों की चाहत है कि परिवार में एक बेटी भी हो, इसलिए अगर फिर से बेटा हुआ तो वे दोबारा कोशिश करेंगे।

2017 में हुई थी शादी

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। दोनों कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। अप्रैल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था, जिसे प्यार से ‘गोला’ कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *