Meta Pixel

बीएसपी द्वारा शासकीय हाईस्कूल, फेकारी में निर्मित बैडमिंटन कोर्ट शाला प्रबंधन को हस्तांतरित

Spread the love

आज दिनांक 24.12.2025 को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा शासकीय हाईस्कूल फेकारी के परिसर में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के उपरांत हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह में प्राचार्य श्री याद राम बंजारे को हस्तांतरण विलेख के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

आज के इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक(सीएसआर), श्री शिवराजन, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रबंधक(सीएसआर) श्री के के वर्मा एवं, विभागीय कर्मचारी,श्री बुधेलाल,आशुतोष सोनी के अलावा शाला प्राचार्य,शिक्षकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व् विशिष्ट अतिथि का स्वागत प्राचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया तत्पश्चात  मुख्य अतिथि श्री शिवराजन ने नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का फीता काटकर एवं बैडमिंटन खेलकर औपचारिक उदघाटन किया, अपने उद्बोधन में खेल को छात्र छात्राओं के लिये अतिआवश्यक बताया एवं सीएसआर विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा स्कूल के विकास में यथासंभव योगदान देने की बात कही.

प्राचार्य द्वारा सीएसआर द्वारा प्रदत्त खेल कोर्ट को सराहनीय और प्रशंसनीय बताते हुए सी एस आर विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग के लिए आभार जताया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *