Meta Pixel

एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल प्रतियोगिता 2025-26 हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन

Spread the love

एलॉय इस्पात संयंत्र द्वारा एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन एएसपी स्टेडियम, ए-जोन, स्टील टाउनशिप में दिनांक 15 से 17 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र (बी.एस.पी.) की टीम का चयन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा की जा रही चयन स्पर्धा के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन स्पर्धा का आयोजन 08 जनवरी 2026 को संध्या 06:30 बजे से भिलाई इस्पात संयंत्र के वालीबॉल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में किया जाएगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक, उनके परिवारजन और भिलाई परिधीय क्षेत्र के बेरोजगार युवा खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं। चयन स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण 08 जनवरी 2026 को संध्या 06:00 बजे तक चयनकर्ता श्री दीपक मित्रा (मो. नं: 9407986416), श्री अजय कुमार सोनी (मो. नं: 9407985785) एवं श्री ख्वाजा अहमद (मो. नं: 9406427865) के पास करवा सकते हैं। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप प्रबंधक (की.सा. एवं ना.सु.) श्री अभिजीत भौमिक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *