Meta Pixel

विधानसभा भिलाई नगर और वैशाली नगर के लिए अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

Spread the love

दुर्ग, 09 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावालियों  का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य संपादित किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर अंतर्गत मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों के डिजीटाईजेशन कार्य के संपादन एवं ड्राफ्ट रोल प्रकाशन पश्चात कार्यों के निष्पादन हेतु वर्तमान में क्रमशः 06 एवं 05 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त हैं। उक्त अधिकारियों के सहयोग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने दोनों विधानसभा क्षेत्र हेतु पांच-पांच अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए श्री दीपक मिश्रा, उपसंचालक, खनिज विभाग दुर्ग, श्री अमित परिहार, परिवीक्षा अधिकारी, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, श्री अश्वनी द्विवेदी, सहायक अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग, श्री आदर्श साव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अंत्यावसायी दुर्ग, श्री उत्कर्ष पाण्डेय, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी दुर्ग को एईआरओ नियुक्ति किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के लिए श्री अविनाश श्रीवास, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दुर्ग, श्री तुषार त्रिपाठी, प्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र दुर्ग, श्री आकाश सोनी, उपसंचालक, पंचायत अनुभाग, जिला पंचायत दुर्ग, श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, श्री यशवंत वर्मा, प्रभारी सहायक ग्रामोद्योग दुर्ग को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *